फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Toli village Playground Labor donation

Pithoragarh News: बच्चे खेल सकें इसलिए पसीना बहा रहे ग्रामीण

Tue, 28 Mar 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Toli village
Playground
Labor donation
पिथौरागढ़। खेत, आंगन और रास्ते पर अपने बच्चों को खेलते देख तोली गांव के ग्रामीणों की चिंता एक अभियान का रूप ले रही है। वे चाहते हैं बच्चे अपना बचपन जीएं। खेलें-कूदें। इसके लिए मैदान का इंतजाम करने का बीड़ा उन्होंने खुद उठा लिया है। महिला क्या पुरुष सभी फावड़ा और बेलचा लेकर खुद ही खेल मैदान बनाने में जुटे हैं। प्रतिदिन दो-दो घंटे का श्रमदान कर पहाड़ी को काटकर खेल मैदान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


धारचूला विकासखंड के तोली गांव में बच्चों और युवाओं के खेलने के लिए मैदान नहीं है। इस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव ओखलढुंगा, द्वालगांव, इमखोला एवं लिस्पा गांवों के बच्चे खेतों या आंगन में खेलते हैं। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवा भी मैदान नहीं होने से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। खेल का मैदान बनाने की मांग ग्रामीणों ने कई बार उठाई लेकिन कभी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बरसात शुरू होने से पहले ही निर्माण का लक्ष्य
शासन-प्रशासन के भरोसे न रहकर ग्रामीणों ने खुद इसके लिए पहल करने की ठानी। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चंद्र पैंतोला के आह्वान पर ग्रामीण आगे आए हैं। गूंज संस्था के सहयोग से गांव में ही खाली पड़ी जमीन को समतल कर मैदान का रूप देने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बरसात शुरू होने से पहले ही खेल मैदान का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों के युवा खेल गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तो नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे। खेल मैदान तैयार होने के बाद खेलों का आयोजन नियमित किया जाएगा। -भुवन चंद्र पैंतोला


ये ग्रामीण कर रहे सहयोग
मोहन सिंह रैखोला, मदन सिंह, जयानंद भट्ट, अंबा दत्त बिष्ट, प्रताप सिंह, मंगल मेहता, ललित रैैखोला, महेंद्र कुमार, कमल रैखोला, कमलेश ठगुन्ना, गोविंद ठगुन्ना, रमेश राम, राजेंद्र नेगी, विनोद नेगी, दिव्यांशु पैंतोला, उमेदी देवी, धाना ठगुन्ना, यशोदा देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, दीपा देवी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed