फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today Gunjenge 'black raven black' tone

आज गूंजेंगे ‘काले कौआ काले काले’ के स्वर

Fri, 13 Jan 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Today Gunjenge 'black raven black' tone
डीडीहाट में उत्तरायणी के लिए घुघुते तैयार करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को मकर संक्रांति है। इस दिन कुमाऊं में उत्तरायणी (घुघुतिया) का पर्व मनाया जाता है। उत्तरायणी पर्व की एक दिन पहले ही जोरदार तैयारी की जाती है। शुक्रवार को सभी घरों में मीठे आटे से घुघुते तैयार किए गए। इसके अलावा कई प्रकार के अन्य व्यंजनों को भी तैयार किया गया। इनमें बड़ा, पुआ, खीर आदि शामिल किए गए।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन तड़के हर घर के बच्चे अपने गले में घुघुतों की माला डालकर कौओं को बुलाएंगे। मान्यता है कि कौआ दीर्घकाल तक जीवित रहता है। इसके अलावा घर में किसी प्रियजन या मेहमान के आने की सूचना भी कौआ ही देता है। बच्चे इस दिन कौवे को पुआ, घुघुते, बड़ा आदि सामग्री भेंट करते हैं। यह परंपरा अतीतकाल से चली आ रही है। बच्चे सुबह-काले कौआ काले काले, ले कौआ पूरी, तू दे मैं सुनूकि छूरी, ले कौआ बड़ो, तू दे मैं सुनको घड़ो, ले कौआ भात, तू दे मैं सुनको खात, काले कौआ काले काले, भोल बटि आलै त द्वि लाता पालै।
विज्ञापन


कुमाऊं में उत्तरायणी पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन से माघ स्नान शुरू हो जाता है। माघ के पवित्र महीने में यज्ञ, अनुष्ठान होने लगते हैं। इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि सूर्य का उत्तरायण में प्रवेश होता है। जिले में ग्रामीण अंचलों में घुघुतिया पर्व को लेकर उल्लास देखा गया। महिलाओं ने दिन से ही घुघुते बनाने की तैयारी कर दी थी और शाम होते ही घुघुते बनने शुरू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed