{"_id":"5bd5ea8cbdec22233165d891","slug":"to-you-shyamal-gaur-body-kshatriya-roop-fahuun-van-veera","type":"story","status":"publish","title_hn":"को तुम श्यामल गौर शरीरा, क्षत्रिय रूप फिरहूं वनवीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
को तुम श्यामल गौर शरीरा, क्षत्रिय रूप फिरहूं वनवीरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बिषाड़ की रामलीला में मंथरा से संवाद करते शत्रुघ्न
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के नजदीक बिषाड़ में भरत, शत्रुघ्न के ननिहाल से लौटने की लीला दिखाई गई। राम, लक्ष्मण, सीता के वन जाने से क्रोधित भरत माता कैकई को खरीखोटी सुनाते हैं। शत्रुघ्न दासी मंथरा को लात मारते हैं। भरत राम को मनाने पंचवटी पहुंचते हैं, भगवान राम लौटने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन
वड्डा की रामलीला में बाली वध, सुग्रीव राज्याभिषेक की लीला दिखाई गई। सुग्रीव वानरी सेना को सीता माता की खोज में भेजते हैं। हनुमान के पात्र कैलाश उप्रेती के अभिनय को खूब सराहना मिली। मुख्य अतिथि कर्नल तेज सिंह थे। जाख की रामलीला में भरत के चित्रकूट पहुंचने की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता ललित मोहन धानिक थे।
विज्ञापन
अस्कोट। यहां भगवान राम की सुग्रीव से मित्रता, बाली वध की लीला दिखाई गई। भगवान राम से मुलाकात में हनुमान कहते हैं-को तुम श्यामल गौर शरीरा, क्षत्रिय रूप फिरहूं वनवीरा। हनुमान की भूमिका आन सिंह पाल, बाली दीपक भट्ट, सुग्रीव की भूमिका ललित पाल ने निभाई। मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन मंदिर के उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाल थे। रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
झूलाघाट। यहां अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। अंगद की भूमिका विप्लव भट्ट, रावण की भूमिका हेम पंत ने निभाई। इससे पहले विभीषण के भगवान श्रीराम की शरण में जाने की लीला दिखाई गई।
क्वीटी में रामलीला 10 से
नाचनी। क्वीटी में 10 नवंबर से रामलीला होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष खष्टी बल्लभ द्विवेदी ने बताया कि उद्घाटन के दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने लोगों से रामलीला में प्रतिभाग करने की अपील की है।