फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   To increase the income of farmers, 12 villages will get 93 polyhouses.

Pithoragarh News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए 12 गांवों को मिलेंगे 93 पॉलीहाउस

Sat, 21 Sep 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
To increase the income of farmers, 12 villages will get 93 polyhouses.
बेड़ीनाग के गांवों में बने पॉलीहाउस। संवाद
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत ब्लॉक बेड़ीनाग में उद्यान विभाग किसानों के लिए 93 पॉलीहाउस लगाएगा। इसके लिए विभाग ने 12 गांवों को चिह्नित कर तैयारी कर ली हैं। इसका लक्ष्य क्षेत्र में सब्जी उत्पादन बढ़ाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर पलायन रोकना है।बेड़ीनाग में उद्यान विभाग 100 वर्ग मीटर के 93 पॉलीहाउस लगाएगा। विभाग से चिह्नित 12 गांव पतियाड़, अमतड़, हजेती, वर्षायत, हतवालगांव, कमदीना, बरड़, बडे़त बाफिला, कालासिला, थर्प, पटियाली गांव, बडे़तचौनाला में कलस्टर के आधार पर किसानों को पॉलीहाउस का लाभ दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सीमांत क्षेत्र में सब्जी उत्पादन बढ़ाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर पलायन रोकना है। डीएचओ जगदीश कांडपाल ने बताया कि इस याेजना का लाभ लेकर किसान स्थानीय स्तर पर बड़ी मात्रा में सब्जियों और फलों का उत्पादन करते हैं। वह रोज स्थानीय बाजार जाकर सब्जी बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। इसके अलावा बेड़ीनाग विकासखंड के 600 परिवारों को मौनपालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद मौन पालकों को मौन बॉक्स और किट दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन

पहले भी लगाए गए 285 पाॅलीहाउस
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत ब्लॉक बेड़ीनाग में वर्ष 2022-23 में कलस्टर आधारित पॉलीहाउस का निर्माण किया गया। इससे गांवों के 285 परिवारों को जोड़ा गया। स्थानीय लोग इसका लाभ लेकर गांव में पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन कर अच्छी आय कमा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed