{"_id":"642b1582dfd5d33edb02beb8","slug":"tipper-tawaghat-lipulekh-road-rock-debris-pithoragarh-news-c-8-1-102069-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चट्टान दरकने से गुंजी जा रहा टिप्पर बोल्डरों के नीचे दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चट्टान दरकने से गुंजी जा रहा टिप्पर बोल्डरों के नीचे दबा
Mon, 03 Apr 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला/पिथौरागढ़। सेना का सामान ले जा रहा एक टिप्पर तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर चट्टानों के नीचे दब गया। घटना के समय वाहन में अकेला चालक था। वहीं सड़क पर बोल्डर आने से चीन सीमा को जाने वाली सड़क यातायात के लिए बंद है। पांगला पुलिस, एसएसबी और ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में लगे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम सेना का सामान लेकर तवाघाट से गुंजी की ओर एक टिप्पर जा रहा था। टिप्पर को रांथी गांव निवासी हयात सिंह धामी (25) पुत्र धन सिंह चला रहा था। गर्बाधार के पास अचानक चट्टानें टूटकर टिप्पर के ऊपर गिर गईं। विशालकाय चट्टानों की चपेट में आने से टिप्पर दब गया।
सूचना पर एसडीआरएफ, पांगला थाना प्रभारी संतोष तिवारी सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बोल्डर और मलबा जमा होने से रात में बचाव कार्य नहीं हो सका। इसके बाद सोमवार सुबह से ही मलबा और बोल्डर हटाने का काम किया जा रहा है। बताया गया कि देर शाम तक चट्टानों को तोड़कर मलबा हटाने का काम जारी था। एसडीआरएफ, पांगला पुलिस, एसएसबी और ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
उधर सड़क के बंद होने से तवाघाट-लिपुलेख के बीच यातायात ठप रहा। गुंजी सहित सीमांत के अन्य गांवों के लिए आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही सेना, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। दोनों ओर वाहन फंसे हैं।