फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three-storey house collapsed in Madagal village of Pithoragarh

पिथौरागढ़ के मड़गल गांव में तीन मंजिला मकान ढहा

Sat, 28 Jul 2018 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट Updated Sat, 28 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three-storey house collapsed in Madagal village of Pithoragarh
पिथौरागढ़ के मड़गल में ध्वस्त मकान - फोटो : अमर उजाला

नगर से सटे मड़गल गांव में बारिश से तीन मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। गोशाला में फंसे जानवरों को एसडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाला। घटना के समय परिवार के लोग खेतों में होने से बड़ा हादसा बच गया। देवसिंह मैदान की 30 मीटर लंबी दीवार ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन


शनिवार शाम लगभग पांच बजे मड़गल गांव में ठाकुर दत्त भट्ट के तीन मंजिले मकान की छत और दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। घर में रहने वाले जानकी भट्ट और कैलाश चंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्य घटना के समय घर से बाहर थे। छत का मलबा गिरने से गोशाला में बंधे मवेशी फंस गए। सूचना पर जाजरदेवल थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद जवानों ने गोशाला में फंसे मवेशियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


बीसाबजेड़ के पूर्व जिपं सदस्य मनोज सामंत ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा मड़गल में ही पीतांबर जोशी और जीवन जोशी के आंगन की दीवार भी बारिश सेे गिर गई। वड्डा के सन्न और लेलू गांव में बारिश के बाद नारायण राम और नरेश गिरी के बरामदे की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पास के पांच मकानों को खतरा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप गिरी ने बताया आपदा तंत्र को दीवार गिरने की सूचना दे दी गई हैं। इधर, कासनी में जगदीश कसनियाल के मकान के आंगन की बारिश के बाद दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से बलीगांव में दोमंजिला मकान ध्वस्त
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मूसलाधार बारिश से गंगोलीहाट के बलीगांव में शनिवार सुबह पांच बजे नंदन राम पुत्र फनी राम का दोमंजिला मकान भरभराकर गिर गया। सतर्कता के कारण परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। सूचना पर पटवारी बृजमोहन ने क्षति का आकलन किया। प्रभावित परिवार के लिए टेंट की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, बलीगांव में ही माधवी देवी पत्नी सोबन राम के मकान की छत भी टपकती मिली। राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से मकान के लिए प्लास्टिक की पन्नी की व्यवस्था की गई। इसके अलावा बोडीसटवे में दीवान सिंह पुत्र चान सिंह और बोयल गांव में गोविंदी पत्नी सोबन सिंह के मकान को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। राजस्व पुलिस ने मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।


भूस्खलन से रिंगू गांव में छह मकानों को खतरा
मदकोट (पिथौरागढ़)। भूस्खलन से मदकोट के रिंगू गांव में केशर सिंह रावत, दुर्गा सिंह, किशन सिंह रावत, चंचल रावत, गंगोत्री रावत, हरपाल सिंह रावत के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लगातार हो रही बारिश से सेलामाली नाले से जबरदस्त कटाव होने के कारण रिंगू गांव के गालादीव तोक में भूस्खलन हो गया है। अधिकतर मकानों में दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने खतरे को देखते हुए अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर प्लास्टिक के टेंट में पहुंचा दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed