{"_id":"5929b6f84f1c1b267b535d0a","slug":"three-roads-to-check-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़कों पर घटिया निर्माण की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़कों पर घटिया निर्माण की जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/मुनस्यारी
Updated Sat, 27 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बेड़ीनाग तहसील में कोटमन्या-बरड़बैंड, उडियारी-थल और राईआगर-चौड़मन्या सड़क पर किए गए घटिया निर्माण कार्य की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम विवेक प्रकाश को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही जांच का काम पूरा करें। मंत्री ने लोनिवि के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सड़कों के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, वर्ना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेड़ीनाग के लोनिवि विश्रामगृह में शनिवार को उन्होंने अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। धरमघर के कस्तूरा मृग विहार को अन्यत्र स्थानांतरित करने के मामले में उन्होंने कहा कि बिना किसी वैज्ञानिक आधार के इस मृग विहार को नहीं हटाया जाएगा। पिछले कुछ समय से यह चर्चा उठ रही है कि धरमघर स्थित कस्तूरा मृग विहार को अन्यत्र ले जाया जाने वाला है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करें। इस दौरान धीरज बिष्ट, इंद्र सिंह धानिक, हरीश चुफाल, दल बहादुर बाफिला, खुशाल सिंह भंडारी, दीपक धानिक, नंदन बाफिला, दीपक कार्की आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
मुनस्यारी में टम्टा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने नया बस्ती के लोगों को जमीन का पट्टा देने, क्वीरीजिमिया तक मार्ग का निर्माण करने, मदकोट में उपडाकघर खोलने, बंगापानी-आलमदारमा सड़क का निर्माण करने, अंबेडकर पार्क में सभा भवन का निर्माण करने, जिन अपात्रों को जमीन के लीज पट्टे दिए गए हैं उनको निरस्त करने की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने एसडीएम विवेक प्रकाश से कहा कि सभी मामलों का निस्तारण किया जाए। इस दौरान प्रयाग सिंह पालीवाल, स्वामी वीरेंद्रानंद, जगत मर्तोलिया, रुकम सिंह बिष्ट, देवेंद्र देवा, रुद्र सिंह पंडा, गोकर्ण मर्तोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन