फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three parking lots have been put into operation, yet vehicles parked on the roadside remain undisturbed.

Pithoragarh News: तीन पार्किंग का संचालन शुरू फिर भी नहीं हटे सड़कों के किनारे खड़े वाहन

Fri, 01 May 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three parking lots have been put into operation, yet vehicles parked on the roadside remain undisturbed.
पिथौरागढ़ नगर में इस तरह सड़क किनारे पार्क रहते हैं वाहन। संवाद
पिथौरागढ़। भले ही नगर में तीन नई पार्किंग का संचालन शुरू हुआ है। इसके बाद भी जाम का कारण बन रहे सड़कों के किनारे खड़े वाहन नहीं हट सके हैं। सड़कें निजी वाहनों की पार्किंग बनी हैं इन पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। वाहन स्वामियों के पास भी अपने वाहन के लिए पार्किंग नहीं है। ऐसे में सड़कों के किनारे खाली जगह वाहनों को पार्क करना आम बात बन गई है, जो मुसीबत बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर की सड़कों के दोनों तरफ पार्क वाहन यातायात व्यवस्था की मजबूती के दावों को हवाई साबित कर रहे हैं। नगर में पंडा से सिल्थाम हो या ऐंचोली, टकाना, लिंक रोड, कॉलेज रोड, कोतवाली रोड, अस्पताल रोड। हर जगह सड़कों पर दोनों तरफ वाहन पार्क हैं। टैक्सी, दोपहिया वाहनों के साथ ही निजी वाहनों की सड़क किनारे पड़ी खाली जगह को पार्किंग स्थल बना दिया गया है। रई, पंडा, गंगा निवास, जाखनी आदि स्थानों पर तो वाहन सालों से सड़क किनारे पार्क हैं जो आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। नगर में बीते दिनों तीन नई पार्किंग का संचालन शुरू कर यातायात व्यवस्था की मजबूती के दावे किए गए। हैरानी की बात है कि पार्किंग का संचालन होने के बाद भी सड़कों के किनारे खड़े वाहन नहीं हट रहे हैं। मजबूरी में कुछ देर के लिए सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर संबंधित वाहन चालक पर कार्रवाई का डंडा चलता है। हैरानी की बात है कि सड़कों के किनारे हमेशा पार्क रहने वाले वाहनों पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। ऐसे में जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पार्किंग में भी वाहनों का कब्जा
नगर में संचालित पार्किंग में भी कई वाहन लंबे समय से पार्क हैं। रखूसदार बगैर पार्किंग शुल्क दिए ही इनमें अपने वाहन पार्क कर रहे हैं। ऐसे में आम वाहन चालकों को पार्किंग में जगह नहीं मिल रही। उनके लिए वाहनों को सड़क किनारे पार्क करना मजबूरी है जो आए दिन चालान झेलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर में यातायात व्यवस्था की मजबूती के लिए पुलिस गंभीर है। जल्द ही नगर के साथ ही जिले में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। - अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed