फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three km away from the water to carry Bgura

तीन किमी दूर से पानी ढो रहे बगौरा वाले

Sun, 05 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three km away from the water to carry Bgura
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत हचीला के अंतर्गत बगौरा गांव के लोग तीन महीने से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गांव के लिए बनी पेयजल लाइन के टूटने से अब उनको तीन किलोमीटर दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की कि तत्काल पेयजल लाइन की मरम्मत की जाए और लोगों की समस्या का समाधान किया जाए।

विज्ञापन


बताया गया कि बगौरा गांव के लिए बनी एकल ग्राम पेयजल योजना की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई है। जल संस्थान के अधिकारियों ने गांव के लोगों को बताया कि योजना की मरम्मत ग्राम पंचायत को अपने मद से करनी होगी। ग्राम प्रधान मोहन राम से जब गांव के लोगों ने बात की तो उन्होंने योजना की मरम्मत कर पाने में असमर्थता जता दी। गांव के लोगों का कहना है कि जब जाड़ों के मौसम में ही गंभीर पेयजल संकट होने लगा है तो गर्मियों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल पेयजल योजना की मरम्मत करने की मांग की। कहा कि गांव के लोग गंदे नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। डीएम को भेजे पत्र में किशन सिंह, भवान सिंह, देवेंद्र सिंह, गंगा देवी, भानी देवी, अनीता, पूजा, शंकर सिंह, राम सिंह के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed