{"_id":"f97a28eb6ca87a62d611cd1eb8c435f3","slug":"three-gram-panchayats-respect-for-hygiene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए तीन ग्राम पंचायतों को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए तीन ग्राम पंचायतों को सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीन ग्राम पंचायतों ने ग्राम स्तर पर स्वच्छता के मानकों को पूरा किया है। विण विकासखंड की कुसौली, देवलालगांव और मूनाकोट विकासखंड की गिठिगाड़ा ग्राम पंचायत ने न केवल गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया है वरन खुले में शौच की प्रथा को पूरी तरह बंद कर दिया है। जिला स्तर पर हुए मूल्यांकन के बाद तीनों ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कुसौली के प्रधान रघुवीर सिंह, देवलालगांव की प्रधान किरन देवलाल और गिठिगाड़ा की प्रधान देवकी देवी ने बताया कि वह अपने गांव में पिछले एक वर्ष से सफाई का अभियान चला रहे हैं। गांवों के रास्तों, पानी के स्रोतों की निरंतर सफाई की जाती है। कूड़े का निस्तारण किया जाता है। जिन लोगों के पास शौचालय नहीं थे उन सभी को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अब तीनों गांवों में शत प्रतिशत शौचालय बन चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी की ओर से तय की गई मूल्यांकन कमेटी ने तीनों गांवों को सफाई के मानकों में खरा पाया। तीनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों को गणतंत्र दिवस पर गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य, डीएम एचसी सेमवाल, एसपी रोशन लाल शर्मा, सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी, एसडीएम अनुराग आर्य की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र दिया गया। तीनों गांवों को निर्मल ग्राम पुरस्कार देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन