{"_id":"57d19f434f1c1b647431886a","slug":"three-gold-one-silver-two-bronze-daughters-brought-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य जीत लाई बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य जीत लाई बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
पदक जीत लाई बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से तीन सितंबर तक कोटद्वार में हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी सीनियर, जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले की बालिकाओं ने तीन स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। खास बात यह थी कि प्रतियोगिता में जिले से 6 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, सभी पदक हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि सीनियर वर्ग में शोभा कोहली ने 42-44 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में प्रियंका बिष्ट, नेहा मेहता ने स्वर्ण, हिमांशी त्रिकोटी ने रजत, आंचल शुक्ला, महिमा विश्वकर्मा ने कांस्य पदक जीता। सभी बालिकाएं जिला खेल कार्यालय के अधीन संचालित बॉक्सिंग छात्रावास में प्रशिक्षण लेती हैं।
विज्ञापन
बालिका बॉक्सरों के शानदार प्रदर्शन पर जिला खेल अधिकारी समेत उप क्रीड़ाधिकारी कृष्ण सिंह महर, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, बॉक्सिंग कोच कैप्टन धरम चंद, साईं बॉक्सिंग कोट भाष्कर चंद्र भट्ट, प्रकाश जंग थापा, वार्डन सुनीता मेहता आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
एथलेटिक्स के लिए ट्रायल्स कल
राज्य स्तरीय बालक, बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल्स 10 सितंबर को स्टेडियम में होंगे। 14वीं जूनियर, सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17, 18 सितंबर को देहरादून में खेली जानी है। ट्रायल्स 14, 16, 18, 20 वर्ष आयुवर्ग और ओपन वर्ग में होंगे। ओपन वर्ग को छोड़कर सभी बालक, बालिकाओं को जन्मतिथि प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।
बॉक्सिंग के लिए ट्रायल्स 16 को
20 से 23 सितंबर तक देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय बालिका और सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 16 सितंबर को देबसिंह खेल मैदान में ट्रायल्स लिए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।