फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   three days nanda mahotsav starts in didihat

नंदा-सुनंदा तू दैण है जाए, माता गौरी अंबा तू दैण है जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
three days nanda mahotsav starts in didihat
डीडीहाट में मां काली के रूप को प्रदर्शित करते कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। यहां रविवार को तीन दिवसीय नंदा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन स्कूलों की झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में रविवार को नंदा महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने रिबन काट कर किया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से अपनी पहाड़ी संस्कृति को पहचान मिली है। ये महोत्सव हमारी धरोहर है। विधायक चुफाल ने महोत्सव के मंचन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने महोत्सव के सफल मंचन के लिए बधाई दी। इससे पूर्व मलयनाथ कला मंच की कलशयात्रा, जोहार जनजाति संगठन के साथ विद्यालय के छात्रों ने जीआईसी मैदान से मुख्य बाजार होकर रामलीला मौदान तक झांकी निकाली। इसके बाद रामलीला मैदान में गिरीश चुफाल की ओर से संचालित निर्धन छात्र एकेडमी के सदस्यों ने गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव समिति के सचिव संजू पंत ने आभार जताया।
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यासागर पब्लिक स्कूल ने गणेश झांकी, मलयनाथ पब्लिक स्कूल की शंकर वंदना की झांकी, शिखर इंटर कॉलेज की झोड़ा, चांचरी सहित जीजीआईसी, अभिलाषा एकेडमी, सूर्य मांटेसरी स्कूल, ग्लोरियल इंटर कॉलेज, राइंका, जेजेएस, विवेकानंद विद्या मंदिर की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कलाकारों के गीतों पर झूमे लोग
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लोक कलाकारों के गीतों पर लोग झूमे। शाम को लोक कलाकार प्रह्लाद मेहरा, चंद्रप्रकाश, कैलाश कुमार ने देर रात तक अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर देवी दत्त जोशी, मनोज साह, लोकेश भड़, पुष्कर पांगती, दीपक चुफाल, पूरन खोलिया, भुवन भंडारी, कुंडल कन्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed