फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three arrested with three boxes and 14 bottles of illegal English liquor

तीन पेटी और 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with three boxes and 14 bottles of illegal English liquor
पिथौरागढ़। एसएसटी सेराघाट और कोतवाली धारचूला पुलिस टीम ने दो मामलों में तीन पेटी और 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब ढोने में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर दिया।
विज्ञापन

कार्यपालक मजिस्ट्रेट एसएसटी सेराघाट के मुनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेराघाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 04टीए 0723 से तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बौगाड़ पांखू निवासी नीरज सिंह, प्रेमनगर थल निवासी त्रिभुवन सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ बेड़ीनाग थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को जब्त कर दिया गया है। धारचूला में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छिरकला के पास चेकिंग के दौरान जम्कू निवासी सर्वजीत को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली धारचूला में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed