फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three arrested including woman and lover for attempting to kill husband

Pithoragarh News: पति को जान से मारने के प्रयास में महिला और प्रेमी समेत तीन धरे

Wed, 06 Dec 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including woman and lover for attempting to kill husband
पिथौरागढ़। प्रेमी के साथ षड्यंत्र रचकर पति को जान से मारने की कोशिश करने वाली महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति लखनऊ में नौकरी करता है जिसे मारने के लिए उसकी पत्नी ने उसे बहाने से यहां बुलाया था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 24 नवंबर 2023 को केदार कॉलोनी निवासी कैलाश नाथ ने अपने चचेरे भाई मनोज नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पोस्ट चमाली और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों ने 21 नवंबर 2023 की रात में घर में घुसकर उसका गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा-307/452 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता चला कि कैलाश नाथ की पत्नी कविता देवी का पति के चचेरे भाई मनोज नाथ के साथ विवाहेत्तर प्रेम संबंध थे। मनोज नाथ और कविता देवी कैलाश नाथ को मारकर रास्ते से हटाना चाहते थे। कविता देवी ने मनोज नाथ और कैलाश के चचेरे भाई नवीन नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पोस्ट चमाली के साथ मिलकर पति को मारने का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को आरोपी मनोज नाथ, नवीन नाथ और कविता देवी को पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह लखनऊ में नौकरी करता था। उसकी पत्नी ने उसे जान से मरवाने के लिए उसे घर बुलाया था। मामले की जांच एसआई बसंत पंत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed