{"_id":"6480b9559b3d71ef610ddad8","slug":"thousands-of-liters-of-water-being-wasted-on-the-road-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-349-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क पर बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क पर बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
Wed, 07 Jun 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के पंडा क्षेत्र में पेयजल लाइन से फूटता फब्बारा। संवाद
पिथौरागढ़। नगर के देवलाल गांव में पेयजल लाइन से हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
देवलाल गांव में पिछले 15 दिनों से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। हर रोज पेयजल लाइन से पानी फव्वारे की तरह फूटता रहता है। दौला वार्ड की सभासद भावना नगरकोटी ने कहा कि लोगों को एक तरफ पानी नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पर इस तरह से पानी की बरबादी हो रही है। विभाग को कई बार बताया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी ने बताया कि पहले यह लाइन उनके पास थी। बाद में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा को हस्तांतरित कर दी गई थी। उन्होंने शीघ्र समाधान करने की बात कही है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लाइन सिंचाई विभाग की है। इस लाइन से वह खेतों की सिंचाई करते हैं।
-- -- -- -- --