{"_id":"65355bd545b7ddd11d0ac499","slug":"thousands-of-devotees-visited-mahakali-temple-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-6058-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महाकाली मंदिर में हजारों भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महाकाली मंदिर में हजारों भक्तों ने किए दर्शन
Sun, 22 Oct 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। अष्टमी पर्व पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने घरों में कन्याओं का पूजन किया।
जिला मुख्यालय के घंटाकर्ण, लक्ष्मीनारायण, पुरानी बाजार शिवालय, पांडेगांव, गुरना माता मंदिर, ध्वज जयंती मंदिर, चंडिका देवी आदि जगहों पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान मां महागौरी की पूजा कर दुर्गाष्टमी का पाठ भी पढ़ा गया।
उधर गंगोलीहाट मां महाकाली मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पुरोहित पंकज पंत और दीप पंत ने पूजा संपन्न कराई। मंदिर में रविवार की रात सिमलकोट गांव के लोगों की ओर से विशेष पूजा संपन्न की गई। इस मौके पर बाजार में मेला भी लगा। मेले में विभिन्न जगहों से व्यापारी पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खूब खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
साईनाथ मंदिर में भंडारा कल
गणाईगंगोली। बनकोट के श्री साईनाथ देवस्थान में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बनकोटी ने क्षेत्रवासियों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है। संवाद