फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   This time in Munsiyari, Chaukodi and Pithoragarh, the brightness was less

कोविड19 के कारण मुनस्यारी, चौकड़ी और पिथौरागढ़ में पिछले साल की तुलना में इस बार कम रौनक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
This time in Munsiyari, Chaukodi and Pithoragarh, the brightness was less
यि टांप में देर शाम ट्रेक के लिए पहुंचे पर्यटक । - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। 31 दिसंबर के लिए जिले के मुनस्यारी में 70 प्रतिशत और चौकोड़ी में 50 प्रतिशत होटल बुक हुए हैं। सुबह कड़ाके की ठंड के बाद दिन में अच्छी धूप खिलने से पर्यटकों के चेहरे खिले हैं। हिमालय के दर्शन करते हुए पर्यटकों ने नए साल के स्वागत के लिए जश्न मनाने की तैयार शुरू कर दी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कोविड-19 के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हिमनगरी मुनस्यारी में कोलकाता, दिल्ली, बंगलूरू, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश से पर्यटक पहुंचे हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या में बंगाली पर्यटक हैं। इसके अलावा बंगलूरू से भी काफी पर्यटक पहुंचे हैं। मुनस्यारी के सभी 31 होटल, लॉज, पर्यटक आवास गृह और होम स्टे में 70 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। इधर, बेड़ीनाग के चौकोड़ी में भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटक पहुंचे हैं। केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह बेड़ीनाग में कोविड-19 के कारण आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बेड़ीनाग टीआरएच 31 दिसंबर से पूर्व पर्यटकों से फुल हो जाता है, लेकिन इस बार टीआरएच में पर्यटकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण पर्यटक होटलों में रह रहे हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पर्यटकों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मुनस्यारी में पर्यटकों को परोसे जाएंगे स्थानीय व्यंजन
मुनस्यारी टीआरएच मैनेजर षष्टि बल्लभ ने बताया कि इस बार पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोई आयोजन नहीं होगा। स्थानीय व्यंजनों में भट की चुड़कानी, दुबका, ज्या, सूखा मीट, लाई की सब्जी आदि पर्यटकों को परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed