फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Third party Kailash Mansarovar Parikrama Complete

तीसरे दल की कैलाश मानसरोवर परिक्रमा पूरी

Tue, 04 Jul 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Tue, 04 Jul 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Third party Kailash Mansarovar Parikrama Complete
गुंजी में पौधरोपण करते पांचवें दल के कैलाश यात्री - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल ने परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल मंगलवार को तिब्बत के कुंगू नामक स्थान पर है। वहीं, चौथे दल ने कैलास पर्वत की परिक्रमा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय स्थित कैलाश यात्रा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दल के 47 सदस्यों ने कैलाश परिक्रमा पूरी कर ली है। यह दल वापसी में आधार शिविर धारचूला पहुंच गया है। चौथे दल के 53 सदस्य कैलाश पर्वत की परिक्रमा करते हुए मंगलवार को दार्चिन पहुंच गए हैं। यात्रियों के पांचवें दल के 54 सदस्यों का मंगलवार को गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में सभी यात्री स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन


बुधवार को पांचवें दल के सदस्य नाभीढांग को रवाना होंगे। इससे पहले यात्रियों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वन में पौधे लगाए। यात्रियों का छठा दल मंगलवार सुबह आधार शिविर धारचूला से चलकर सिर्खा पड़ाव पहुंच गया है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना बना है। पैदल रास्तों की स्थिति ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed