{"_id":"691cb314982dccce730b8faf","slug":"third-eye-will-protect-students-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134891-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीसरी आंख करेगी विद्यार्थियों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीसरी आंख करेगी विद्यार्थियों की सुरक्षा
Tue, 18 Nov 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अब एलएसएम परिसर में तीसरी आंख विद्यार्थियों की सुरक्षा करेगी। परिसर में अराजक तत्वों पर लगाम लगाकर विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की सुरक्षा के लिए 54 सीसीटीवी स्थापित हुए हैं। सीसीटीवी लगने से आए दिन सामने आ रही विद्यार्थियों के मोबाइल और अन्य सामान की चोरी की घटनाओं के साथ ही अराजक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगेगी।
एलएससम परिसर में सात हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। परीक्षा के दौरान आए दिन विद्यार्थियों के मोबाइल और अन्य सामान की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अराजक तत्व परिसर में बेखौफ आवाजाही कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए परिसर को सीसीटीवी से लैस कर दिया है। प्रबंधन के मुताबिक परिसर के चारों तरफ हाई रेज्यूलशन 54 सीसीटीवी स्थापित किए हैं। इनकी मदद से अराजक तत्वों और विद्यार्थियों का सामान चुराने वालों की पहचान होगी। इनके जरिए विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को सुरक्षा भी मिलेगी। संवाद
सौर ऊर्जा से संचालित होंगे दो कैमरे
एलएसएम परिसर में दो सीसीटीवी सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। ऐसा इसलिए कि बिजली आपूर्ति ठप होने पर सीसीटीवी का संचालन रुकता है। ऐसे में इनमें घटना कैद नहीं होगी। सौर ऊर्जा से संचालित कैमरे बिजली आपूर्ति ठप होने पर भी काम करेंगे इनमें यहां होने वाली घटनाएं कैद होंगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने उठाई थी सीसीटीवी लगाने की मांग
परिसर में अराजक तत्वों की आवाजाही के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने से विद्यार्थियों में गहरा आक्रोश था। उन्होंने परिसर प्रबंधन से सीसीटीवी लगाने की मांग की थी। परिसर प्रबंधन ने पहले चरण में 16 तो दूसरे चरण में 54 सीसीटीवी लगाकर विद्यार्थियों को राहत पहुंचाई है।
कोट-परिसर में सीसीटीवी स्थापित कर दिए गए हैं। इनके जरिए हर घटना पर निगरानी की जाएगी। वहीं परिसर में व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा सकेगा।
हेम चंद्र पांडे, निदेशक, एलएसएम परिसर, पिथौरागढ़