फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There will be a quarantine in Jakhpant for 72 hours to come from outside

जाखपंत में बाहर से आने वाले 72 घंटे के लिए होंगे क्वारंटीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
There will be a quarantine in Jakhpant for 72 hours to come from outside
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। जाखपंत गांव में बाहर से आने वाले लोगों को 72 घंटे का आइसोलेशन प्राइमरी स्कूल या पंचायत भवन में करना होगा। ग्राम पंचायत ने गांव को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है। सोमवार से जांच रिपोर्ट आने तक प्रवासियों के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लाक के जाखपंत ग्रामसभा ने कोविड संक्रमण की दूसरी लहर से बचाने को प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रधान राजेश्वरी रावत ने गांव में बाहर से आने वालों को आरटीपीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है। रिपोर्ट आने के 72 घंटे तक संबंधित व्यक्ति को घर के अलग कमरे में आइसोलेशन में रहना होगा। घर में व्यवस्था न होने पर प्राइमरी स्कूल, पंचायत भवन में क्वारंटीन में रहना होगा। जिसकी सूचना आंगनबाड़ी केंद्र, कार्यकर्ता को आवश्यक रुप से देनी होगी। इसके अलावा गांव में सामाजिक दूरी का पालन और मास्क न पहनने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में तीन या चार लोगों के एकत्र होने में भी पाबंदी लगा दी है। साथ ही गांव में राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार फरमान जारी कर दिया है। पिथौरागढ़ शहर में संक्रमण फैलने की वजह से ग्रामीणों को नजदीकी दुकान और बाजार जाने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed