फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There was an outcry for water in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में पानी के लिए मचने लगा हाहाकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
There was an outcry for water in Pithoragarh
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। गर्मी के बढ़ने के बाद नगर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल संकट गहराने लगा है। बावजूद इसके लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर के जीआईसी रोड, सरस्वती विहार कॉलोनी सहित कई हिस्सों में नलों में पानी की बूंद नहीं टपकने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनमंच के संयोजक भगवान रावत का कहना है कि आए दिन नगर में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा गर्मियों में पानी की खपत अधिक होती है। नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों के कई काम प्रभावित हो रहे हैं। जल संस्थान के ईई अशोक कुमार का कहना है कि नगर के कुछ हिस्सों में दिक्कत रही होगी। लोगों को लगातार पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed