फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is treatment for the disease but no empty beds

Pithoragarh News: मर्ज का इलाज है पर बेड खाली नहीं

Tue, 05 Aug 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
There is treatment for the disease but no empty beds
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में बरामदे में भर्ती होकर इलाज कराते मरीज। संवाद
पिथौरागढ़। जनपद के सबसे बड़े जिला अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए हैं। ऐसे में इलाज के लिए भर्ती होने आ रहे अन्य मरीजों को रोगियों के डिस्चार्ज होने का इंतजार करना पड़ रहा है। बेड फुल होने से अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मरीजों को भर्ती करने के लिए वेटिंग लिस्ट बनानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम बदलने से अधिकांश लोग निमोनिया, टायफायड, सांस आदि दिक्कत से जूझ रहे हैं। हर रोज एक हजार से अधिक लोग जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। पर्ची काउंटर के साथ ही सर्जन, फिजिशियन के कक्ष और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। अस्पताल में मरीजों का दबाव इस कदर बढ़ गया है कि बरामदे में बिस्तर लगाने के बाद भी रोगियों को भर्ती करने के लिए बेड उपलब्ध नहीं हैं। 120 बेड की क्षमता के जिला अस्पताल में वर्तमान में 150 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब भर्ती करने के लिए अस्पताल में न तो जगह बची है और ना ही अतिरिक्त बेड हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को भर्ती करने के लिए वेटिंग लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। साथ ही गंभीर मरीजों को ही भर्ती कराने को कहा गया है। दबाव कम करने के लिए अन्य मरीजों को जांच के बाद दवा देकर घर भेजना अस्पताल प्रबंधन की मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये से बनाए गए बेस अस्पताल के वार्ड हैं खाली
सीमांत जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सपने दिखाकर नगर के नजदीक लिन्ठ्यूड़ा में 65 करोड़ रुपये से बेस अस्पताल बनाया गया है। संचालन के दो साल बाद भी यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका है। न विशेषज्ञ चिकित्सक हैं, न लैब और न अन्य जरूरी संसाधन। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार न होने से यहां अब तक एक भी मरीज भर्ती नहीं किया जा सका है।

कोट
बारिश के मौसम में लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ गया है। हर मरीज को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए क्षमता से अधिक बेड लगाए गए हैं। भर्ती करने के लिए गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदारी से काम कर रहा है। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed