फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no specialist doctor in Didihat hospital

Pithoragarh News: डीडीहाट अस्पताल में नहीं हैं विशेषज्ञ चिकित्सक

Tue, 13 Jun 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
There is no specialist doctor in Didihat hospital
डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधाओं के अभाव में खुद बीमार है। इस अस्पताल से चिकित्सकों का तबादला तो कर दिया जाता है लेकिन उनके स्थान पर प्रतिस्थानी नहीं भेजा जाता है। चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को इलाज के लिए पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 2002 में डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उत्तराखंड सरकार ने रेफरल अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया। एफआरयू बनने के बाद इस अस्पताल में सर्जन, आर्थोपेडिक सर्जन, निश्चेतक, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, फिजिशयन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत, चिकित्साधिकारी, उपचारिका, एक्स-रे तकनीशियन, प्रयोगशाला विशेषज्ञ, नेत्र सहायक, दंत हाइजीनिस्ट, फार्मासिस्ट सहित 27 पद सृजित किए गए। अभी तक इस अस्पताल ने सर्जन, निश्चेतक, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलाॅलिस्ट, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ देखा ही नही हैं। कुछ माह तक बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति इस अस्पताल में हुई परंतु 2015 में बाल रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण होने के बाद अभी तक अस्पताल में किसी भी बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

2022 में तीन माह के लिए अस्थि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई। उनके स्थानांतरण के बाद आज तक यह पद भी रिक्त ही है। चिकित्सा प्रबंधन समिति की सदस्य और ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल ने कहा कि इस अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति कराने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलने के लिए देहरादून जाएंगी। अस्पताल में विशेषज्ञ डाॅक्टर की नियुक्ति की मांग की जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed