फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no Cardiology and Neuro specialist in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में हृदय रोग और न्यूरो विशेषज्ञ नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
There is no Cardiology and Neuro specialist in Pithoragarh
पिथौरागढ़। जिले की पांच लाख से अधिक की आबादी के इलाज के लिए हृदय रोग और न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ नहीं है। कोविड के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ लेकिन हृदय रोग और न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ का पद भरा नहीं गया। दिल का दौरा पड़ने पर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सुविधा मिलने की एकमात्र उम्मीद बीडी पांडेय जिला अस्पताल है लेकिन यहां छह साल से हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। इसके अलावा सिर में चोट लगने या फिर क्लाट बनने पर इलाज के लिए न्यूरो सर्जन भी नहीं है। लोगों को ऐसे मामलों में इलाज कराने के लिए 210 किमी दूर हल्द्वानी या फिर बरेली, दिल्ली, देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। वहां भी लोगों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है।
विज्ञापन

विभाग हृदय और न्यूरो सर्जन के लिए शासन से लगातार पत्राचार कर रहा है लेकिन अब तक हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। वर्तमान में सिर में चोट लगने पर लोग सर्जन डॉ. एलएस बोरा से इलाज कराते हैं। यदि समस्या गंभीर होती है तो मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि शासन से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनात के लिए लगातार पत्राचार किया जाता है। शासन स्तर से ही हृदय रोग और न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ की तैनाती संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed