फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is a big threat in the Kali River on the India-Nepal border.

Pithoragarh News: भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी में बड़े संकट की आहट

Sat, 14 Mar 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
There is a big threat in the Kali River on the India-Nepal border.
नेपाल के लास्कू गाड़ से टूटा पुल जो काली नदी में पड़ा है इससे पानी का बहाव भारत की तरफ हुआ है।
पिथौरागढ़। काली नदी में गिरा नेपाल का पुल भारत में तबाही ला सकता है। नेपाल के लास्कू गाड़ में बना पुल बहकर काली में पहुंचा है। इसने पानी का बहाव भारत की तरफ कर दिया है। पुल के आसपास भारी मात्रा में बोल्डर रुकने और मलबा जमा होने से यहां झील बन रही है। मानसून काल में नदी का तेज बहाव भारत के लिए आफत पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में नेपाल के लास्कू गाड़ में बना पक्का पुल टूट गया था। गाड़ के तेज बहाव के चलते यह काली नदी के बीचोबीच पहुंच गया। पुल नदी में ऐसा पड़ा कि इसने पानी का बहाव भारत की तरफ कर दिया है। इन पांच सालों में भारत की तरफ पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। पिछले वर्ष पुल से नदी का प्रवाह बदलने से तटबंध भी बह गए थे, इन्हें बमुश्किल बनाया गया। फिर से तेज बहाव से तटबंध टूटने लगे हैं। सिंचाई विभाग के मुताबिक इस मामले में उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र भेजा गया है ताकि पुल को हटाने के लिए नेपाल से वार्ता की जा सके। अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मानसून काल नजदीक है। ऐसे में सिंचाई विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। सिंचाई विभाग का साफ तौर पर कहना है कि यदि पुल को नहीं हटाया गया तो काली नदी का तेज प्रवाह भारतीय क्षेत्रों में तबाही ला सकता है।
विज्ञापन


काली नदी किनारे बसे इलाकों के लिए चिंता

सिंचाई विभाग के मुताबिक टूटे पुल ने नदी का बहाव भारत की तरफ करने के साथ ही इस स्थान पर पानी का प्रवाह भी रोक दिया है। इसमें बोल्डर फंसने और मलबा जमा होने से झील बन रही है। ऐसे में साफ है कि यदि झीड़ बड़ी और फूटी तो इसका पानी काली नदी किनारे बसे धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, तीतरी, ड्योड़ा, झूलाघाट के साथ ही चंपावत जिले के कई क्षेत्रों में आफत फैलाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------

कोट

नेपाल के लास्कू में टूटा पुल बहकर काली में रुका है। टूटे पुल से नदी का बहाव भारत की तरफ अधिक हो गया है। यहां झील बननी भी शुरू हो गई है। यदि पुल को नहीं हटाया गया तो इससे दिक्कत हो सकती है। मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। काली नदी से सटे भारतीय क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुल को हटाना आवश्यक है। - प्रमोद मिश्रा, ईई, सिंचाई विभाग, धारचूला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed