फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh: three nepali citizens arrested for theft

Pithoragarh: पंजाब से चोरी कर लाए 15 लाख से ज्यादा नकदी और जेवरात, तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 05:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Sun, 19 Feb 2023 05:40 PM IST
सार

सशस्त्र बल ने नेपाल के कंचनपुर जिले के पुनर्वास नगरपालिका के कार्गिल चेक पोस्ट के पास से चेकिंग के दौरान नेपाल के कैलाली जिले के गोदावरी नगरपालिका आठ के अमर भूल, खड़क भूल और डडेलधूरा जिले के आलिताल गांव पालिका के बिरेंंद्र सार्की को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Pithoragarh:  three nepali citizens arrested for theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

नेपाल सशस्त्र बल ने भारत के पंजाब से चोरी कर लाए 15 लाख से अधिक भारतीय रुपये और सोने-चांदी के जेवरात के साथ तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कंचनपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


सशस्त्र बल ने नेपाल के कंचनपुर जिले के पुनर्वास नगरपालिका के कार्गिल चेक पोस्ट के पास से चेकिंग के दौरान नेपाल के कैलाली जिले के गोदावरी नगरपालिका आठ के अमर भूल, खड़क भूल और डडेलधूरा जिले के आलिताल गांव पालिका के बिरेंंद्र सार्की को गिरफ्तार किया। नेपाल सशस्त्र बल 35 हेड क्वार्टर के उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर रावल ने बताया कि तीनों के पास से 1502858 भारतीय रुपये, 655 नेपाली रुपये के साथ सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। इसके अलावा एटीएम, काला बैग, काला चश्मा, खाली पर्स, तीन मोबाइल भी मिले हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में बिरेंद्र सार्की ने बताया कि वह भारत के पंजाब में किसी व्यक्ति के यहां काम करता था। एक साल से अधिक होने पर मालिक ने वेतन नहीं दिया। उन्होंने पंजाब में ही काम करने वाले उनके साथी अमर भूल और खड़क को बुलाकर चोरी की और भागकर यहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed