फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The winners of Taekwondo's medal winners got a cash prize

ताइक्वांडो के पदक विजेताओं को नकद इनाम मिला

Tue, 03 Oct 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
The winners of Taekwondo's medal winners got a cash prize
पिथौरागढ़ में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल निदेशालय की ओर से पुरस्कार दिए गए हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कै. धरम चंद और कमला बिष्ट ने खिलाड़ियों को धनराशि के चेक दिए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 62वीं स्कूली राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने वाले ललित धामी को दस हजार रुपये का चेक दिया गया। ललित ने पिछले साल चार से छह अक्तूबर तक तेलांगाना में हुई प्रतियोगिता में भाग लिया था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली रजनी महर, जितेंद्र धामी और विनय आर्या को सात-सात हजार रुपये का चेक दिया गया। इन खिलाड़ियों ने भी पिछले साल अक्तूबर में हुई राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया था। पुरस्कार वितरण के समय स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत, मनोज पुनेठा, जनार्दन वल्दिया, देवेंद्र रावत, शमशेर सौन, यतीश ओझा, गोपाल सिंह मेहता, नीरज सौन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed