फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The weather became pleasant due to rain in the frontier district

Pithoragarh News: सीमांत जिले में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Mon, 12 Jun 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain in the frontier district
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में सोमवार को दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से भी निजात मिली। पिछले तीन-चार दिन से क्षेत्र में पारा लगातार बढ़ रहा था। बारिश से कई जगहों पर जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उच्च हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर आसमान साफ था। दिन में तेज धूप रही। इससे घाटियों में तपिश महसूस की गई। दोपहर बाद अचानक आसमान बादलों से घिर गया। इसके बाद तेज गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय में अचानक हुई बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से शाम को बाजार में सुनसानी छाई रही। अस्कोट, डीडीहाट, कनालीछीना आदि जगहों पर भी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर शाम तक बारिश का क्रम जारी रहा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed