{"_id":"64b2e0c4d62a6318c602798b","slug":"the-villagers-of-haldu-reach-the-forest-to-talk-to-the-mobile-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1896-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हल्दू के ग्रामीण मोबाइल से बात करने पहुंचते हैं जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हल्दू के ग्रामीण मोबाइल से बात करने पहुंचते हैं जंगल
Sat, 15 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
मूनाकोट के हल्दू में जंगल में जाकर बात करते ग्रामीण। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के दूरस्थ क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को नेटवर्क की समस्या से मोबाइल पर बात करने के लिए घर से दूर जंगल जाकर बात करनी पड़ती है। इससे ग्रामीणों दिक्कतें हो रही हैं।
मूनाकोट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे कई गांवों में नेटवर्क की समस्या है। इन गांवों के लोगों को अपने परिचितों से मोबाइल पर बात करने के लिए घर से दूर जाकर बात करनी पड़ती है। कई जगहों पर तो लोग पेड़ पर चढ़कर बात करते हैं। हल्दू गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि निजी कंपनी का सेटेलाइट टॉवर लगाया गया है जो क्षेत्र के 50 मीटर के दायरे में भी ठीक से काम नहीं करता है।
बताया कि हल्दू के तोक सौरिया, भौरा में लोगों को बात करने के लिए दूर जंगल में जाना पड़ता है जहां जानवरों का भी भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि यहां एसएसबी की दो बीओपी, हाईस्कूल, दो प्राइमरी स्कूल, एएनएम सेंटर भी हैं। संचार सेवा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जितेंद्र कुमार ने डीएम को ज्ञापन सौंप ग्राम सभा हल्दू में बीएसएनएल का फोर जी टॉवर लगाए जाने की मांग उठाई है।