फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The village had reached the street joy

गांव में सड़क पहुंची तो मिली खुशी

Thu, 18 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The village had reached the street joy

बृहस्पतिवार का दिन मुनस्यारी के चौना गांव के लिए यादगार रहा। गांव तक सड़क पहुंची और लोगों ने वाहन देखे तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल और गांव के लोगों ने जेसीबी के मेन आपरेटर लक्ष्मण सिंह महर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


 उम्र के आंखिरी पड़ाव में गांव में मोटर सड़क पहुंचते देख बुजुर्गों की आंखों में भी चमक थी। लोग उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी और मुख्यमंत्री हरीश रावत को दुआ दे रहे थे।
विज्ञापन


मुनस्यारी मुख्यालय से 7 किमी दूर इमला से चौना तक 5 किमी सड़क मंजूर थी। औपचारिक्ताएं पूरी न होने से सड़क कट नहीं पा रही थी। सड़क न बनने से चौना क्षेत्र की 600 की आबादी को इस मशीनी युग में भी पांच किमी की कठिन चढ़ाई पैदल तय करनी पड़ रही थी। बुजुर्ग, असहाय, बीमार लोगों को डोली में ढोकर सड़क तक लाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला के पूर्व विधायक वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने बाधाओं को दूर कराकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। सड़क पहले ही दिन इतनी कारगर रही कि इलाज कराकर लौटे नरेंद्र महर को मुनस्यारी से चौना गांव तक वाहन से लाया गया।

विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल ने लोगों को बताया कि हरीश धामी और मुख्यमंत्री रावत वर्ष 2016 तक सीमांत के गांव-गांव तक सड़क पहुंचाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed