फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The village got light, but got electricity a month

गांव रोशन हुआ पर एक महीने ही बिजली मिली

Fri, 23 Mar 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Fri, 23 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
The village got light, but got electricity a month
मुनस्यारी में बिजली न होने के खिलाफ ज्ञापन देते पातों गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

आजादी के 70 वर्षों बाद केंद्र सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के दिसंबर-2017 में बिजली से रोशन हुआ पातों गांव जनवरी से एक बार फिर अंधेरे में है। शुक्रवार को गांव के लोगों ने तहसील कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, इसमें योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही है।

विज्ञापन


युवक मंगल दल पातों के अध्यक्ष कवींद्र सिंह जेष्ठा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि गांव में विद्युतीकरण होने के बाद एक ही महीना बिजली मिली। जनवरी से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को कई बार सूचित कर दिया है, लेकिन बिजली बहाल नहीं की जा रही है। लोगों ने तीन दिन में सप्लाई बहाल न होने पर बिजली कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में हरीश दरियाल, उत्तम जेष्ठा, दीवान जेष्ठा, हरीश जेष्ठा, देवेंद्र धकरियाल, हीरा दरियाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


पातों की बिजली लाइन अभी विभाग के अधीन नहीं है। लाइन ठेकेदार के अधीन है। क्या खराबी आई है, इसकी जानकारी हासिल करने के बाद बिजली बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। -डीएस निखुर्पा, उपखंड अधिकारी, ऊर्जा निगम मुनस्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed