फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The village chief of Sutgal gave poison to the people

सटगल की ग्राम प्रधान ने जहर खाकर जान दी 

Wed, 29 Nov 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Wed, 29 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
The village chief of Sutgal gave poison to the people
ग्राम प्रधान नंदा देवी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विण विकासखंड के अंतर्गत सटगल की ग्राम प्रधान नंदा देवी (36) पत्नी हनुमान सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन राजस्व पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह के चलते प्रधान ने यह कदम उठाया होगा। 

विज्ञापन



राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश कापड़ी ने बताया कि प्रधान नंदा देवी ने मंगलवार की रात घर पर जहर खा लिया। उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजन रात में ही उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने नंदा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी ले जाने की सलाह दी। हल्द्वानी ले जाते समय बुधवार सुबह करीब नौ बजे घाट के पास प्रधान ने दम तोड़ दिया। परिजन वहीं से शव को सटगल गांव लेकर आ गए। सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक यशवंत थापा, भरत मेहता, ऋषभ सामंत, जितेंद्र बोनाल सटगल गांव पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा था। राजस्व पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed