Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The time has come to put an end to the plunder and exploitation that has been going on in the state for 25 years: Airy

25 सालों से राज्य में जारी लूट-खसोट को रोकने का समय आ गया : ऐरी

Mon, 29 Jun 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The time has come to put an end to the plunder and exploitation that has been going on in the state for 25 years: Airy
पिथौरागढ़। राज्य बनने के बाद उत्तराखंड को बदहाल करने का आरोप लगाते हुए ने यूकेडी ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए नगर में व्यवस्था परिवर्तन रैली निकाली। रैली में प्रदेश भर से यूकेडी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने कहा कि पिछले 25 सालों से लूट-खसोट जारी है। दोनों राष्ट्रीय दलों ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा। अब प्रदेश की जनता के साथ दोनों दलों को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को यूकेडी ने नगर के ऐंचोली स्थित पेट्रोल पंप से देव सिंह, गांधी चौक, सिमलगैर बाजार होते हुए रामलीला मैदान तक व्यवस्था परिवर्तन रैली निकाली। वहां आयोजित जनसभा को यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, प्रदेश अध्यक्ष आशीष नेगी, द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, केंद्रीय महामंत्री चंद्रमोहन गड़िया सहित शांति प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जनार्दन उप्रेती, दिनेश गुरुरानी, राम सिंह बिष्ट, दीवान मेहता आदि ने संबोधित किया। यूकेडी नेताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया।
विज्ञापन

आज तक भी उनकी उम्मीदों और सपनों का उत्तराखंड नहीं बन सका है। दोनों राष्ट्रीय दलों ने बारी-बारी से राज्य को लूटने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि आज पलायन से गांव के गांव खाली हो गए हैं और नगर बड़े होते जा रहे हैं। प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार, कमीशनबाजी और पेपर लीक जैसे प्रकरणों से युवाओं और आम जनता का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सरकार अपने घोटालों और कुनीतियों पर पर्दा डालने के लिए उत्तराखंड में सांप्रदायिक उन्माद के जहर को फैला रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों को दरकिनार कर यूकेडी का साथ देते हुए शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने में सहयोग देगी। यहां केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत सिंह मेहता, गोविंद सिंह बिष्ट, कैलाश भट्ट, पंकज सिंह, गजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र बिष्ट, पुष्कर सिंह चौहान, नारायण सोराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed