फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The tableau which came out with the trick dance on Ambedkar Jayanti

अंबेडकर जयंती पर छलिया नृत्य के साथ निकली झांकी

Fri, 14 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
The tableau which came out with the trick dance on Ambedkar Jayanti
अंबेडकर जयंती पर पिथौरागढ़ में रैली निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 150वीं जयंती पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयोजन समिति ने नगर में छलिया नृत्य के साथ भव्य झांकी निकाली। जिलेभर में बाबा साहेब को याद किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत की मौजूदगी में अंबेडकर जयंती मनाई गई। अंबेडकर जयंती पर कई युवाओं ने रक्तदान भी किया।

विज्ञापन


संयोजन समिति ने अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात नगर में झांकी निकाली। नगरपालिका हाल में गोष्ठी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष जीआर सिरोला, महेश मुरारी, किशोर कुमार, होशियार राम, जगदीश प्रसाद, हरी प्रसाद आदि मौजूद थे। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, राजेंद्र सिंह रावत, वंशी लाल विश्वकर्मा, महेंद्र लुंठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, सुरेंद्र महर, त्रिलोक महर आदि ने डा. अंबेडकर की जयंती मनाई। बसपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। दीपक कुमार, नवीन कुमार, संतोष कुमार, भूपेंद्र कुमार, रवि बेरी आदि मौजूद थे। शुभचिंतक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति ने वाल्मीकि कालोनी टकाना में बाल कार्यशाला का आयोजन किया। खेल, कहानी, कविता, क्राफ्ट वर्क सिखाया गया। समिति के सचिव राजीव पांडे, कोषाध्यक्ष विप्लव भट्ट, भूपेंद्र कुमार, रामपाल, सभासद विक्रम वाल्मीकि, जुगल पंत आदि मौजूद थे। आरंभ संस्था ने अंबेडकर जयंती पर ब्लॉक स्तरीय लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। वैज्ञानिक दृष्टि के विकास के उद्देश्य के साथ दो फिल्में दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन और अंबेडकर समिति ने नगर में रैली निकाली। साथ ही गोष्ठी की। विधायक मीना गंगोला, नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट, सभासद कृष्णा बोहरा, नीमा देवी, एससी-एसटी एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री डीके वर्मा, समिति के भूपाल आर्या, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य मंजू देवी ने विचार रखे। संचालन सूर्यप्रकाश कालाकोटी ने किया। बेड़ीनाग। अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में विधायक मीना गंगोला का स्वागत किया गया। डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर रैली निकाली गई, गोष्ठियों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed