फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The students will be marked drop in the middle

बीच में पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राएं चिन्हित होंगी

Fri, 10 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 10 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
The students will be marked drop in the middle
नैनीसैनी में बेटी बचाओ अभियान चलाते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी के विद्यार्थियों ने नैनीचौरा गांव जाकर महिला सशक्तीकरण एवं समावेशी विकास कार्यक्रम के तहत ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बीच में ही पढ़ाई छोड़ देने वाली छात्राओं को चिन्हित करने का लक्ष्य रखा गया है। उनको फिर से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने लोगों से अपील की कि बेटियों को बराबरी का दर्जा दें। उनको शिक्षा का सही माहौल दिया जाए और उनके संरक्षण का पूरा प्रयास किया जाए। पंकज सिंह महर ने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा, जब बेटियां कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को किसी भी दशा में बोझ न माना जाए। विद्यार्थियों ने अभियान के दौरान बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, घर संसार सुखी बनाओ, बेटी नहीं है कम, बेटी में है दम जैसे नारे लगाए। लोगों से बेटियों के संरक्षण के लिए शपथपत्र भराए गए। अभियान में चंद्रकुमार सिंह थापा, चंद्रा पंत, गोदावरी कार्की, शोभा, भूपेंद्र डसीला, राजकुमार मौरा, गिरीश नगरकोटी, नेहा महर समेत कई लोग शामिल थे। सभी ने सहयोग का वचन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed