फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The stones collapsed from the hill in Umargada, the children survived

उमरगड़ा में पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बची जीप

Sun, 21 Apr 2019 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 21 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
The stones collapsed from the hill in Umargada, the children survived
बंगापानी-मदकोट सड़क में मलबा आने से फंसा वाहन। - फोटो : पिथौरागढ़
 बंगापानी-मदकोट रोड पर उमरगड़ा के पास से भूस्खलन हो रहा है। बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। इस दौरान एक जीप बोल्डर की चपेट में आते-आते बची। जेसीबी से मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं तल्लाबगढ़ में हुई बारिश से कनालीछीना-पीपली और तल्लाबगढ़-जौलजीबी मार्ग बंद हो गए।
विज्ञापन


रविवार को उमरगड़ा में सिलिंग के पास रविवार शाम हल्की बारिश में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक जीप बाल-बाल बच गई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि पहाड़ी से लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इधर रविवार को तल्लाबगढ़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से कई स्थानों पर मलबा आ गया। क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। कनालीछीना-पीपली सड़क गैराड़ नामक जगह पर मलबा आने से बंद हो गई। वहीं तल्लाबगड़-जौलजीबी सड़क मलबा आने से बगड़ी गांव में बंद हो गई है। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed