फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The state is messing with

राज्य के साथ हुआ खिलवाड़

Tue, 10 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)। Updated Tue, 10 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल (ऐरी) के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने राष्ट्रीय दलों पर राज्य गठन की मूल अवधारणाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। अस्कोट भ्रमण के दौरान कई लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ली।

विज्ञापन


अस्कोट में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए ऐरी ने कहा कि राज्य गठन की मंशा पूरी नहीं हुई है। तमाम मुद्दों का हल नहीं निकला है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी बेकार जा रही है। दिन प्रतिदिन समस्याओं का अंबार लगते जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हीकरण सही ढंग से नहंीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर सपनों का राज्य बनने के लिए संकल्प लेना चाहिए। जनता  यदि प्रदेश में सही नेतृत्व चुने तो सपने पूरे किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र सिंह बसेड़ा, नवीन सिंह, रमेश कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में दल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, जिलाध्यक्ष जोध सिंह बोरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश पुजारी, वीरजंग पाल, गणेश दत्त भट्ट, जगत मुनौला, रवींद्र पाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed