{"_id":"57360c664f1c1bb756919ba9","slug":"the-school-met-players-sanjay-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय में खिलाड़ियों से मिले संजय मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय में खिलाड़ियों से मिले संजय मिश्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 13 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में खिलाड़ियों से मिले संजय मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने कलाकार संजय मिश्रा ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय जाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सात से 11 मई तक देहरादून में हुई क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के सात खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब गोला फेंक और चक्का फेंक में बलवंत चिराल, टेबल-टेनिस में अभिषेक पंत और सीता खड़ायत, बॉक्सिंग में घनश्याम, रमेश कन्याल, एथलेटिक्स में निखिल मेहता, दीपक मेहता केंद्रीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
संजय मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। विद्यालय पहुंचने पर श्री मिश्रा का प्राचार्य सोहनपाल तोमर और क्रीड़ा अध्यापक एनएस रौतेला ने स्वागत किया। संजय मिश्रा चार दिन तक इस इलाके में भ्रमण के बाद शुक्रवार दोपहर बाद मुंबई लौट गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पहाड़ के पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास करें। श्री मिश्रा ने मुनस्यारी और डीडीहाट का भ्रमण किया।
विज्ञापन