फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The role of advocates is crucial in strengthening the judicial system and protecting the rights of citizens: CM

न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सीएम

Sun, 18 Oct 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 18 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The role of advocates is crucial in strengthening the judicial system and protecting the rights of citizens: CM
चंपावत। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। आम नागरिकों को न्याय दिलाने, उनके सांविधानिक अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज में न्याय एवं समानता की भावना को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। विधिक जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में भी अधिवक्ता सक्रिय भूमिका निभाते हैं। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिला बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस परिसर में सीएम ने जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी न्याय, जनहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान सीएम ने जिला बार एसोसिएशन चंपावत में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए अधिवक्ता चैंबर निर्माण स्थापना की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार न्यायिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने, आमजन को सरल, सुलभ और समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिवक्ताओं के सहयोग एवं सकारात्मक सुझावों से न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता नागरिकों को न्याय दिलाने के साथ ही समाज में कानून के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण और आमजन को सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करेगी। यहां जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष भास्कर मुरारी, सचिव गुणानंद थ्वाल, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, उपसचिव मनीषा उप्रेती, कोषाध्यक्ष सुधीर चतुर्वेदी को शपथ दिलाई। संचालन अधिवक्ता रमेश चंद्र उप्रेती और गौरव पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed