{"_id":"6984c8c5e8b359b52a085255","slug":"the-road-to-five-villages-was-blocked-due-to-falling-debris-from-the-hill-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137882-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी से मलबा गिरने से पांच गांवों का रास्ता हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी से मलबा गिरने से पांच गांवों का रास्ता हुआ बंद
Thu, 05 Feb 2026 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। रछतिया-गन्तोला कच्ची सड़क पर पहाड़ी से मलबा गिरने से पांच गांवों का रास्ता बंद है। ग्रामीण बमुश्किल जान जोखिम में डालकर दरकती पहाड़ी के बीच आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
रछतिया, गन्तोला, बसौरा, गेरा और कौली के ग्रामीणों ने बताया कि बीती जनवरी में बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा गिरने से रछतिया-गन्तोला कच्ची सड़क बंद हो गई थी। यही सड़क इन गांवों तक आवाजाही के लिए पैदल रास्ता भी है। प्रशासन से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारु करने की मांग की गई लेकिन इसके लिए अब तक गंभीरता नहीं दिखाई गई है। गन्तोला निवासी प्रवीण राम ने बताया कि इस अनदेखी के चलते ग्रामीण दरकती पहाड़ी के बीच मलबे के ऊपर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने जल्द मलबा न हटाने और सुरक्षा दीवार न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।