फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road is waiting for the bridge, the villagers are waiting for the system

Pithoragarh News: सड़क को पुल का इंतजार, ग्रामीणों को सिस्टम का

Wed, 18 Sep 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
The road is waiting for the bridge, the villagers are waiting for the system
पिथौरागढ़। क्वारबन गांव को जोड़ने वाली सड़क पर दो साल बाद भी पुल नहीं बन सका है। गधेरे में बना पैदल रास्ता भी आपदा से ध्वस्त हो गया है, इससे ग्रामीणों का गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों का हौसला जवाब दे गया तो उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2022 में गांव को जोड़ने के लिए सड़क बनी। दो साल बाद भी भरगाड़ी गधेरे में पुल नहीं बन सका है। पुल न बनने से गांव से एक किमी पहले तक ही वाहनों की आवाजाही होती है। गधेरे में पत्थर डालकर रास्ता बनाया गया था वह भी आपदा में ध्वस्त हो गया। ऐसे में क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीते मई महीने में पुल निर्माण की मांग पर आंदोलन हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द पुल निर्माण का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया। अब तक पुल का निर्माण नहीं किया गया है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द पुल का निर्माण कर गांव तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं कराई गई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान क्वारबन योगेंद्र सिंह, प्रधान धारीगैर रीना देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed