{"_id":"620d3b8e8708b9043715bf37","slug":"the-road-is-in-bad-condition-pithoragarh-news-hld4539163171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बदहाल, कोई नहीं पुरसाहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बदहाल, कोई नहीं पुरसाहाल
विज्ञापन
स्कोट क्षेत्र में नारायण नगर मोटर मार्ग में पड़े गड्ढे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। आठ किमी लंबे नारायण नगर मोटर मार्ग का 1990 में निर्माण किया गया था। इसके बाद सड़क पर किसी प्रकार का कोई काम नहीं किया गया। देखरेख के अभाव में सड़क बदहाल होती चली गई। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कहीं-कहीं तो सड़क धंस भी गई है। सड़क में न पैरापिट हैं और न क्रैश बैरियर ही लगाए गए हैं। इसके चलते तीव्र ढलान वाले मोड़ों में हादसे का खतरा बना रहता है। 2021 में सड़क पर हॉटमिक्स के लिए टेंडर हुए। एक किमी सड़क पर हॉटमिक्स भी किया गया लेकिन फिर ठेकेदार ने किसी कारण काम बंद कर दिया।
सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार से बात हुई है। अगले हफ्ते से काम शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने पर ये सड़क उपयोगी साबित होती है। - हेमंत चंदोला, सहायक अभियंता, लोनिवि
21 साल से सड़क पर किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ। इसके चलते जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क का निर्माण बेहद जरूरी है। - जय बहादुर पाल, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
नारायण नगर सड़क सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर लोग इस सड़क से ही आगे की यात्रा करते हैं।- बहादुर सिंह बिष्ट, प्रधान, हिनकोट
पिछले साल सड़क में हॉटमिक्स के लिए टेंडर हुए थे। एक किमी में काम करने के बाद ठेकेदार ने काम छोड़ दिया। सड़क बदहाल हो चुकी है। -गोविंद सिंह रावत, राज्य आंदोलनकारी
सड़क का लाभ करीब 15हजार की आबादी को मिलता है। अस्कोट, पिथौरागढ़ समेत अन्य गंतव्यों को इस मार्ग से होकर वाहन जाते हैं। इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। - कल्याण चंद, शिक्षक