{"_id":"646a5a819e2810415b037605","slug":"the-road-connecting-the-villages-of-bherang-patti-is-in-bad-shape-pithoragarh-news-c-8-1-146476-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भेरंग पट्टी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भेरंग पट्टी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
Sun, 21 May 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के भेरंग पट्टी के गांवों को जोड़ने वाली बदहाल सड़क। संवाद
गंगोलीहाट। भेरंग पट्टी के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त है। 15 किलोमीटर की सड़क पर हजारों गड्ढे बने हैं। कहीं पर भी 10 मीटर सड़क ठीक नहीं है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पिछले चार साल से सड़क ठीक करने की मांग कर रहे हैं। लोग जान जोखिम में डाल सड़क से यात्रा करने पर विवश हैं।
सड़क की बदहाली की वजह से बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं। इससे खाद्यान्न, सब्जी और अन्य चीजों का भाड़ा भी बढ़ गया है। बदहाल सड़क के चलते कूचा, चिटगल, अग्रौन, पाली, पोखरी, बोयल, आंवला गाड़ा, हाटकेश्वर, चौली, लछिरालगांव, खुलते, बिरगोली, चंडिकाघाट सहित दर्जनों ग्राम सभाओं के करीब 15000 लोग परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र बिष्ट, पुष्कर, दिनेश जोशी ने बताया कि विभाग से कई बार सड़क ठीक करने की गुहार लगाई गई। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि शासन को सड़क की मरम्मत का आगणन बनाकर भेजा है। धनराशि मिलने पर सड़क ठीक की जाएगी। इधर. शनिवार की शाम हुई बारिश से सड़क पर 10 से 12 जगह मलबा आया है। इस वजह से रविवार को छोटे वाहन भी नहीं चले।