{"_id":"64d3ce5ab4f4e35e8d0ef43f","slug":"the-road-connecting-bherang-patti-is-in-bad-shape-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3008-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भेरंग पट्टी को जोड़ने वाली सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भेरंग पट्टी को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
Wed, 09 Aug 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट की भेरंग पट्टी को जोड़ने वाली बदहाल सड़क में लोहे के गार्डर क्षतिग्रस्त होने से दुर्घ
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। भेरंग पट्टी को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। 15 किमी की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। खराब सड़क में ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। इस सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीण चार साल से सड़क ठीक करने की मांग कर रहे हैं। लोग जान जोखिम में डालकर इस सड़क से यात्रा करने को मजबूर है। सड़क खराब होने की वजह से बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं। इस वजह से खाद्यान्न, सब्जी और अन्य सामग्री ग्रामीण दुकानों में महंगी हो गई है। खराब सड़क के चलते को कुचा, अग्रोन, पाली, पोखरी, बोयल ,चौपाता, आंवलाघाट, चौंली, विरगोली, हाटकेश्वर सहित डेढ़ दर्जन गांव के 15000 लोग परेशान हैं।
इस सड़क पर रामगंगा में पुल बनने के बाद गंगोलीहाट वासियों के लिए जिला मुख्यालय की यात्रा 25 किलोमीटर कम हो जाएगी। ग्रामीण दिनेश जोशी, पुष्कर सिंह गोरोचन, सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि विभाग कई बार कहने के बाद भी सड़क ठीक नहीं की जा रही है। हल्की बारिश में भी सड़क पर कई जगह मलबा आ जाता है। सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार जगह-जगह टूट गई है। उन्होंने शीघ्र सड़क ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
सड़क में डामरीकरण, नाली और सुरक्षा दीवार बनाने के लिए ढाई करोड़ की लागत से टेंडर लगा दिया है। बरसात खत्म होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - अनिल कनौजिया, एई लोनिवि गंगोलीहाट।