Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The problem of sewerage will be solved with Rs 38.76 lakh.

Pithoragarh News: 38.76 लाख रुपये से हल होगी नाली निकासी की समस्या

Tue, 14 Oct 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The problem of sewerage will be solved with Rs 38.76 lakh.
चंपावत। नगर पालिका की ओर से नगर के विभिन्न वार्डों में नाली निकासी की समस्या के निस्तारण को लेकर कवायद की जा रही है। इसके लिए पालिका करीब 38.76 लाख रुपये से वार्डों मेें नाली, पुलिया निर्माण के साथ ही पानी निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाएगी। इससे नाली निकासी में आ रही समस्याओं से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के अनेक वार्डों में नाली निर्माण करने के साथ ही नाली निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। सभी नालियों की सफाई व्यवस्था को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसमें आवश्यकता के अनुसार ह्यूम पाइप को भी लगाया जाएगा। इनमें तल्ली मादली विक्रम सिंह के घर के नीचे की ओर, वार्ड नंबर छह में मदन पांडेय के मकान से नाले तक ह्यूम पाइप नाली निर्माण, वार्ड नंबर सात में गिरीश पनेरू के घर के सामने से पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा अन्य वार्डों में भी नाली संबंधित समस्याओं को जल्द सुधारा जाएगा। करीब तीन माह में ह्यूम पाइप लगाने के साथ ही अनेक स्थानों पर होगा नाली निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्षेत्र में पालिका की ओर से अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। नाली संबंधित कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। -प्रेमा पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed