{"_id":"66dde6b612c2e7bce4077dd8","slug":"the-problem-of-hair-fall-is-more-in-women-than-in-men-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-117677-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक है बाल झड़ने की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक है बाल झड़ने की समस्या
Sun, 08 Sep 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तमाम तरह की बीमारियों से मरीजों के बाल गिरना आम बात है। अब बाल झड़ना स्वयं एक बीमारी बन चुकी है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं बाल गिरने की समस्या से अधिक परेशान हैं। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज बाल गिरने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। चिकित्सकों का कहना है कि तनाव भी बाल गिरने का एक कारण है।
बाल झड़ने की समस्या न केवल महिलाओं को है, बल्कि पुरुष भी इससे परेशान हैं। ऐसे में समय रहते बाल गिरने को रोकने की कोशिश न की जाए तो गंजापन नजर आने लगता है। बालों को गिरने से रोकने के लिए लोग तमाम तरीकों को अपनाते हैं। कई लोग अपना शैंपू बदलते हैं तो कोई अलग-अलग घरेलू नुस्खे आजमाना शुरू कर देते हैं। नए-नए हेयरमास्क, कंडीशनर के इस्तेमाल से भी बालों की दिक्कतें जड़ से खत्म नहीं होती है।
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के आकड़ों के अनुसार एक वर्ष के अंदर बाल गिरने की परेशानी से संबंधित 6700 मरीज आ चुके हैं। वहीं जुलाई 2024 से अब तक लगभग 875 मरीज आए हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. मृगांक शुक्ला ने बताया कि बाल गिरने की समस्या अब आम हो चुकी है। जहां पहले 30 वर्ष के बाद बाल गिरने की समस्याओं से लोग परेशान होते थे वहीं अब 20 वर्ष की उम्र से ही बाल गिरने की समस्या होने लगी है। उन्होंने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में बाल गिरने की अधिक समस्या देखी गई है।
विज्ञापन
इन कारणों से हो रही है बाल झड़ने की अधिक समस्या
पिथौरागढ़। यदि आपके बाल भी झड़ रहे हैं या फिर अभी-अभी बाल गिरने शुरू हुए हैं तो आप भी समय से इलाज जरूर कराएं। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. मृगांक शुक्ला ने कहा कि बाल गिरने का मुख्य कारण अधिक तनाव, हार्मोनल बदलाव, आनुवांशिक है। इसके अतिरिक्त सही खान-पान का ना होना, विटामिन डी की कमी आदि कारणों से बाल गिरने की समस्या हो रही है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- अधिक तनाव न लें।
- कैमिकल वाले उत्पादों का कम से कम इस्तेमाल करें।
- खानपान में पोषक तत्वों का विशेष ध्यान रखें।
- विटामिन डी की कमी को नजर अंदाज न करें।