फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Prime Minister today in Pithoragarh, tight security

प्रधानमंत्री आज पिथौरागढ़ में, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Sat, 11 Feb 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister today in Pithoragarh, tight security
प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पिथौरागढ़ स्टेडियम में पहुंचा पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार अपरान्ह दो बजे यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। स्टेडियम में मंच निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक जीएस मर्तोलिया अपनी टीम के साथ यहां पहुंच गए हैं। इसके अलावा एसपी इंटेलीजेंस नीलेश आनंद भरणे और राजीव स्वरूप ने यहां मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा व्यवस्था का सारा कोऑर्डिनेशन पुलिस अधीक्षक अजय जोशी कर रहे हैं। दिल्ली से आई एसपीजी की टीम के साथ-साथ भीड़ को संभालने के लिए जिले के सारे पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को एक ओर जहां पुलिस-प्रशासन व्यवस्थाओं को अंजाम देने में लगा रहा, वहीं भाजपा नेताओं ने नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में व्यापक प्रचार कर लोगों से प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचने की अपील की। भाजपा नेताओं के दावों और प्रशासन के अनुमान के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 50 हजार लोगों की भीड़ यहां जुट सकती है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आम जनता के प्रवेश के लिए अब विकास भवन वाले छोर से नया गेट बना दिया गया है, जबकि मीडिया कर्मियों, बुजुर्गों के लिए स्टेडियम के मुख्य भवन के पास गेट बनाया गया है।
विज्ञापन


एक गेट धोबीघाट जाने वाली रोड पर भी बनाया गया है। प्रधानमंत्री और उनका काफिला स्टेडियम के मुख्य भवन के पीछे से मंच पर प्रवेश करेगा। पुलिस ने शनिवार को सारा रूट चार्ट फाइनल कर दिया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। मंच पर भाजपा के कुछ गिने-चुने नेताओं को ही जाने की अनुमति मिलेगी। एसपीजी की टीम ने मंच का निर्माण अपनी देखरेख में किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रवेश द्वारों पर होगी पुलिस की बैरिकेडिंग
नगर की सभी आंतरिक सड़कें रविवार को प्रधानमंत्री की मौजूदगी तक जीरो जोन रहेंगी। कोई भी वाहन नगर में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस ने वड्डा रोड पर विण के पास, धारचूला रोड पर रई के पास, टनकपुर रोड पर ऐंचोली में, चंडाक रोड पर गैस गोदाम के पास बैरिकेडिंग लगाने का फैसला लिया है। आंतरिक मार्गों पर भी जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सुबह 11.30 से प्रधानमंत्री की सभा संपन्न होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

स्टेडियम के नजदीक के भवनों को ढंका जाएगा
स्टेडियम के पास के सभी भवनों को पर्दों से ढंक दिया जाएगा। किसी को भी मकान की छत पर जाने की अनुमति नहीं होगी। एसपीजी की सलाह पर पुलिस ने शनिवार को लोगों को इस बात की सख्त हिदायत दे दी है। स्टेडियम के पास सिर्फ उत्तरी छोर पर आवासीय भवन बने हैं।

नैनीसैनी से सड़क मार्ग से आएंगे पीएम
प्रधानमंत्री नैनीसैनी हवाईपट्टी पर विमान से उतरने के बाद सड़क मार्ग से सभा स्थल तक आएंगे। इसके लिए जो रूट तय किया गया है, वह नैनीसैनी से विण तिराहा, केएमओयू बस स्टेशन, विकास भवन से होते हुए स्टेडियम तक रहेगा। इस पूरे रास्ते में पुलिस तैनात रहेगी।


लावारिस जानवरों को खदेड़ने के निर्देश
नगर में लावारिस जानवरों और कुत्तों की भरमार है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नगरपालिका को सख्त आदेश दिए हैं कि लावारिस जानवरों को नगर से बाहर खदेड़ा जाए, ताकि पीएम की फ्लीट में यह जानवर बाधक न बनें। पालिका ने भी लावारिस जानवरों को खदेड़ने का काम शनिवार से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed