{"_id":"6a639aac1af4feb59a0f6d4c","slug":"the-police-will-contact-the-indian-embassy-to-bring-back-the-brothers-stranded-in-russia-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-144759-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रूस में फंसे भाईयों को वापस लाने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रूस में फंसे भाईयों को वापस लाने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क करेगी पुलिस
Fri, 24 Jul 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रूस में फंसे दो भाईयों को वापस लाने के लिए पुलिस भारतीय दूतावास से संपर्क करेगी। ऐसे में दोनों के जल्द वापस लौटने की उम्मीद जगी है।
दरअसल, धारचूला के रांथी, हाल निवासी जिला मुख्यालय के चिमस्यानौला के भूपेंद्र सिंह कार्की और उनका भाई आनंद सिंह कार्की को बीते मई महीने में एक एजेंसी के जरिए रोजगार दिलाने के लिए उन्हें रूस भेजा गया। परिजनों का कहना है कि दोनों को रूस में बंधक बनाया गया है।
बीते बृहस्पतिवार भूपेंद्र की नौ महीने की गर्भवती तनुजा ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देते हुए दोनों को वापस लाने की गुहार लगाई थी। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे को मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि रूस में भारतीय दूतावास के समक्ष मामला रखा जा रहा है। उम्मीद है दोनों को वापस लाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। बता दें कि दोनों बेटों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद पिता को हार्ट अटैक भी आ चुका है।