फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The police went to the DJ to stop a stone in Nachni, the glass of the vehicle was broken

नाचनी में डीजे बंद कराने गई पुलिस की गाड़ी में तोड़ फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
The police went to the DJ to stop a stone in Nachni, the glass of the vehicle was broken
नाचनी/पिथौरागढ़। नाचनी क्षेत्र में महिला संगीत में देर रात तक डीजे बजने की शिकायत पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान पुलिस के वाहन पर कुछ लोगों ने पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

25 नवंबर को नाचनी में एक युवती की शादी में डीजे बज रहा था। किसी ने पुलिस को 112 नंबर पर देर रात तक डीजे बजाने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस कर्मी डीजे बंद कराने के लिए समारोह स्थल पहुंचे। पुलिस और लोगों में बहस शुरू हो गई। बताया कि इस घटना से युवती बेहोश हो गई।
विज्ञापन

आनन फानन में डॉक्टर को बुलाकर युवती को होश में लाया गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी प्रधान पति गंगा पिपलिया को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इस दौरान चार लोगों ने पुलिस के वाहन पर पत्थर दे मारे। इससे वाहन का पिछला शीशा टूट गया और आगे का शीश चटक गया। जानकारी के बाद एसओ प्रताप सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने प्रधान पति गंगा सिंह पिपलिया, देवा पिपलिया सहित दो अन्य अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 353, 504, 186 और पीडीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला संगीत में साढ़े नौ बजे पहुंचकर डीजे बंद कराया। इसके बाद वह पौने ग्यारह बजे तक मौके पर रही। लोगों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस से बात हो रही थी तो किसी ने पुलिस के वाहन पर पत्थर मार दिया। पुलिस ने बेवजह मुझे फंसाया है। -गंगा सिंह पिपलिया, प्रधान पति, नाचनी।

पुलिस करीब पौने 11 बजे मौके पर पहुंची थी, जहां डीजे बंद करवाया गया था। मगर इतने में कुछ लोगों ने पुलिस वाहन पर हमला बोल दिया, जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार ही कार्रवाई की। मामले की जांच की जा रही है। -प्रताप सिंह नेगी, एसओ, नाचनी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed