{"_id":"5825f8464f1c1b342fb3a903","slug":"the-plight-of-the-protest-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल तड़ीगांव-मसमोली-भातड़ मार्ग को लेकर क्षेत्रवासियों ने लोनिवि डीडीहाट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र जोशी के नेतृत्व में थल बाजार में एकत्र हुए क्षेत्रवासियों ने लोनिवि पर डामरीकरण कार्य में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क में पिछले माह ही डामर किया था, जो उखड़ने लगा है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, इसके कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
पूरन चंद्र जोशी का कहना है कि लोनिवि ने मानकों के अनुसार काम नहीं किया। सड़क में वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। मरीजों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में समस्याएं आ रही हैं। विभाग ने जनता के पैसों का दुरुपयोग किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि यदि सड़क मार्ग को ठीक नहीं तो लोनिवि के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में जगदीश चंद्र जोशी, कैलाश जोशी, सुदामा जोशी, गंगाराम, प्रमोद उपाध्याय, प्रताप सिंह देऊपा समेत तमाम लोग शामिल थे।